Baharagora:बहरागोड़ा में केनरा बैंक की साकरा शाखा में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल के बल पर 15 लाख रुपये लेकर फरार

बहरागोड़ा में केनरा बैंक की साकरा शाखा में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल के बल पर 15 लाख रुपये लेकर फरार
बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित Canara Bank की साकरा शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात हुई। पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करीब 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:55 बजे लंच टाइम के दौरान हुई। उसी समय पांच नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस आए। बदमाशों ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराया और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने बैंक में रखी नकदी लूट ली।
इतना ही नहीं, अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों के मोबाइल फोन, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली। लूटपाट के बाद बदमाश बैंक के मुख्य दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और बैंक ग्राहकों व स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई