Jamshedpur:*राँची।* झारखण्ड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अब मौसम में साफ दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण बुधवार को राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। विभाग ने राजधानी राँची समेत कुल 15 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

राज्य के इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है इनमें शामिल हैं राँची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूँटी, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई