रांची में दर्दनाक हादसा: क्रियायोगा एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, मौके पर हुई मौत

रांची में दर्दनाक हादसा: क्रियायोगा एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, मौके पर हुई मौत

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हटिया स्टेशन से खुलने वाली क्रियायोगा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला अचानक कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई