LUCKNOW : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार को संजय दत्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात की एक बेहद खास तस्वीर अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दें कि संजय दत्त पिछले हफ्ते विधायक राजेश्वर सिंह के निमंत्रण पर लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने यहां ‘जीरो नेट 2040’ (पर्यावरण अभियान) के समर्थन में एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान लखनऊ की जनता ने उन पर फूलों की बारिश की और जय श्री राम के नारों से उनका स्वागत किया। इस दौरान संजय दत्त ने युवाओं से पर्यावरण बचाने की अपील भी की।






