देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में झारखंड कनेक्शन उजागर

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में झारखंड कनेक्शन उजागर

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने अब झारखंड के जमशेदपुर से दो आरोपियों – राजकुमार और अक्षत ठाकुर – को गिरफ्तार किया है। अक्षत ठाकुर ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश महीनों पहले रची थी। आरोपी पहले जमशेदपुर और नोएडा में वारदात करना चाहते थे, पर मौके न मिलने पर देहरादून में हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद आरोपी हरिद्वार होते हुए स्कॉर्पियो से नोएडा भागे, जो झारखंड निवासी यशराज की कंपनी सारिका इंटरप्राइजेज के नाम पर थी।

पुलिस ने बताया कि विक्रम शर्मा की झारखंड में कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता थी और वहीं के गिरोह से जुड़े लोग ही इस हत्या के पीछे हैं। फिलहाल दो आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि 6 फरार आरोपियों की तलाश में एसटीएफ और पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपियों पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई