“पहले मतदान, फिर कन्यादान” — सरायकेला में लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर

“पहले मतदान, फिर कन्यादान” — सरायकेला में लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर

सरायकेला। नगर पंचायत चुनाव के दौरान ‘पहले मतदान फिर कन्यादान’ की मिसाल पेश करते हुए सरायकेला के मदन मुखी की पुत्री कुमकुम मुखी ने सभी के दिल जीत लिए। रविवार को जहां रातभर विवाह की रस्में चलीं, वहीं सोमवार की सुबह कुमकुम लाल जोड़े में दुल्हन के वेश में मतदान केंद्र पहुंचीं और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
इंद्रटांडी स्थित बूथ पर मतदान के बाद कुमकुम ने पिता मदन मुखी संग घर लौटकर कन्यादान की रस्म पूरी की और ससुराल के लिए विदा हुईं। लोगों ने इस अनोखी पहल को लोकतंत्र की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया।

कुमकुम ने कहा — “मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य है। कन्यादान से पहले मतदान करना मेरे लिए गर्व की बात है।”
सरायकेला में यह दृश्य दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई