नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र आज दिनांक: 20-02-2026 को सटीक आसूचना एकत्रित कर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटे बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा पश्चिम के जटाझुपड़ी में मुनमुन दास के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में मुनमुन के घर से 09 (नौ) पेटियों तथा 01 (एक) छोटे बोरे रखे विभिन्न ब्रांडों के अवैध विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया । इसप्रकार कुल 80.280 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भी छापेमारी दल से पहले सादे पोशाक में छापेमारी दल से दो सदस्यीय टोली भेजकर प्रयास किया गया । परन्तु, घर के मुख्य द्वार पर तालाबंदी तथा स्थानीय लोगों के असहयोग के कारण अभियुक्त छत के रास्ते से फरार हो गया ।
अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) तथा 55 के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
-उत्पाद टीम, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर






