मानगो नगर निगम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के पक्ष में जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कपड़ा मंत्री आदरणीय गिरिराज सिंह ने मानगो स्थित श्री शिवजी बाबु के आवास पर आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान उन्होंने एनडीए की विकासोन्मुख नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा नागरिकों से सशक्त जनादेश की अपील की।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने मानगो के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्वच्छ, पारदर्शी नगर प्रशासन के लिए एनडीए के संकल्प को दोहराया।

बैठक के उपरांत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य नगर निगम को विकास के नए आयाम देना है, ताकि हर नागरिक तक सुविधाएँ और अवसर समान रूप से पहुँच सकें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई