मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव का दबदबा देखने को मिला। 14 फरवरी 2026 को खेले गए इस मैच में टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव ने मीडिया इलेवन को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी धाक जमाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया इलेवन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 91 रन ही बना सकी। अभिषेक ने 16 गेंदों में 20 रन और ओमकार ने 14 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया, लेकिन टाटा स्टील की सधी हुई गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव के गेंदबाजों ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। लक्ष्मण कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से मीडिया इलेवन की कमर तोड़ दी। उन्होंने महज 2 ओवर में 8 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं, सैफी ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 6 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। 92 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव की टीम ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 8.1 ओवर में मैच खत्म कर दिया। प्रोहर ने 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 33 रन बनाए, जबकि मूर्ति ने 21 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। लक्ष्मण कुमार बने ‘मैन ऑफ द मैच’ गेंदबाजी में चार विकेट झटकने वाले और मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले लक्ष्मण कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर टाटा स्टील UISL के एमडी अतुल भटनागर, खेल विभाग के चीफ मुकुल विनायक चौधरी, हेड मनीष िसन्हा अौर कारपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश राजन भी मौजूद थे।






