जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बड़ा गोविंदपुर अंतर्गत खाखड़ी पड़ा स्थित हरे कृष्णा स्टेट में एक गंभीर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, श्रीमती बबीता सिंह के आवास से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली गई है। चोरों ने घर में घुसकर पूरे सामान का सफाया कर दिया।
घटना की सूचना श्रीमती बबीता सिंह ने दूरभाष के माध्यम से अपने भतीजे एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित सिंह को दी। वर्तमान में श्रीमती बबीता सिंह दिल्ली में हैं तथा परसों जमशेदपुर पहुंचकर संबंधित थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।
इस घटना से स्थानीय क्षेत्र में भय एवं चिंता का माहौल है। प्रशासन से मांग की जाती है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।







