टाटानगर ऑल इंडिया रनिंग ब्रांच लोको पायलट कर्मचारीयों ने अपने संगठन एलआरएसए के संस्थापक की पहली वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर गौरवमय श्रद्धांजलि अर्पित किया । रक्तदान शिविर सह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट में की गई ।
रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति पदक सम्मानित सदस्य संतोष कुमार,सहायक मंडल विद्युत अभियंता पिनाकी विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, संतोष कुमार ने रक्तदाताओं के पुनीत कार्य का प्रशंसा करते हुए मनोबल बढ़ाया । संगठन के संस्थापक कामरेड स्वर्गीय एम एन प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान कार्यक्रम आरंभ की गई । रनिंग कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गर्मजोशी के साथ बड़ी संख्या में रक्तदान किया । रक्तदान शिविर में रेलवे के विभिन्न विभागों इलेक्ट्रिक लोको सेड, कैरिज एंड वैगन, ट्रेन लाइटिंग,ट्रैक मेंटेनर इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेंनिंग सेंटर के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया । कुल 152 रेलकर्मियों ने रक्तदान कर मिशाल उदाहरण मानवता के लिए पेश किया। शिविर के सफल आयोजन में रेलवे इंस्टीट्यूट के निर्वाचित सदस्यों ने भी सहयोग किया। रक्तदान शिविर में मुख्य भूमिका आर बी राय, शैलेश कुमार, जयप्रकाश, सुधीर कुमार, गौतम पटेल के साथ अन्य सदस्यों ने सहयोग किया ।अंत में आर बी राय ने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों, रक्त संग्रह कर्ता ब्रह्मानंद नारायणा रक्त संग्रह केन्द्र के कर्मचारियों एवं टाटा और सिनी रनिंग शाखा और इंस्टीट्यूट के निर्वाचित सदस्यों, सिविल डिफेंस के टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया ।






