रांची : शुक्रवार की सुबह रांची के डकरा कांटा घर में टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी गई. कांटा घर के कर्मचारियों के अनुसार बाइक सवार अपराधी अचानक शुक्रवार की सुबह पहुंचे और हवाई फायरिंग करते हुए, पर्चा फेंक फरार हो गए. फायरिंग के बाद कांटा घर में दहशत फैल गई और कामकाज बंद हो गया.
मामले की जानकारी मिलते ही खलारी पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी जांच के दौरान बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते दिखे हैं. फायरिंग की जिम्मेवारी टीएसपीसी संगठन के द्वारा ली गई है.







