नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तीनों निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष एवं महापौर पद के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए कुल 16, जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र भरा है।
नामांकन की स्क्रूटनी 5 फरवरी को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की गई है।
नामांकन के अंतिम दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए 11, जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 4 तथा चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 प्रत्याशी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
मानगो नगर निगम महापौर पद के प्रत्याशी (कुल 16):
सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुंडी, काकोली माहतो, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी एवं सोनामुनी सोरेन।
जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी (कुल 10):
आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सरत खातून, बलबीर कौर एवं रिंकु सिंह।
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी (कुल 4):
संध्या रानी सरदार, चंदना मुर्मू, सोमवारी सोरेन एवं शिलावती टुडू।
जिला प्रशासन के अनुसार स्क्रूटनी के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो जाएंगी और तीनों निकाय क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाने की उम्मीद है।







