दिनांक-30.01.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना मिली कि ओलीडीह क्षेत्र अंतर्गत गाँधी मैदान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर का बिक्री कर रहे है। उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर जमशेदपुर के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल रात्री 23.00 बजे थाना से प्रस्थान कर गाँधी मैदान मानगो पहुँची। तभी पुलिस बल को देखकर वहाँ एकत्रित व्यक्ति इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में पुलिस बल के द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को पकड़ा गया एवं उसकी तलाशी लेने पर उनके पहने हुए जैकेट के बांये पॉकेट से एक प्लास्टिक का पुडिया मिला, जिसे खोलकर देखने पर अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इस संदर्भ में मानगो (ओलीडीह) थाना काण्ड सं0-25/26, दि0-31.01.2026, धारा-17 (a)/21(a)/22(a)/29 N.D.P.S Act दर्ज किया गया।
बरामद सामानो की विवरणीः-
1. 22 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन- 04.12 ग्राम।
2. विवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल फोन।
गिरफ्तार व्यक्ति की विवरणीः-
1. जितेन्द्र कुमार उर्फ जितु, उम्र-32 वर्ष, पे०-सकलदेव प्रसाद गुप्ता, पता- ज्वाहर नगर रोड नं-04, नियर मंडल राशन दुकान, थाना-मानगो, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारीः-
1. पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा श्री बचनदेव कुजूर ।
2. पु०अ०नि० मो० शारीक अली, ओ०पी० प्रभारी ओलीडीह ओ०पी० ।
3. पु०अ०नि० विष्णु चरण भोगता।
4. पु०अ०नि० रविन्द्र पाण्डेय।
5. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार।
6. पु०अ०नि० विजय कुमार।
7. ओलीडीह ओ०पी० के सशस्त्र बल ।







