सरायकेला-खरसावां जिला अन्तर्गत कपाली नगर परिषद क्षेत्र के प्रशासक गोपी कृष्णा के नेतृत्व में गुरुवार को टिओपी चौक रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क को जाम मुक्त कर आम लोगों को राहत पहुंचाना था,इस अतिक्रमण अभियान को लेकर कई दुकानदारों में नाराजगी भी देखी गई,इस दौरान प्रशासक गोपी कृष्ण ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि टिओपी चौक रोड पर हमेशा जाम जैसी स्थिति बनी रहती है, कपाली क्षेत्र में कई स्कूल और अस्पताल स्थित हैं,ऐसे में मरीजों,छात्रों और आम नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था,उन्होंने कहा कि पहले भी कई दुकानदारों को सड़क खाली रखने की चेतावनी दी गई थी,इसके बावजूद कुछ लोग सड़क पर सामान फैलाकर दुकान लगाते रहे,अब नगर परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि आगे सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो फाइनल कार्रवाई की जाएगी,वहीं अतिक्रमण अभियान से प्रभावित आलू- प्याज दुकानदार मोहम्मद अख्तर ने बताया कि उनकी निजी दुकान होने के बावजूद उन्हें दुकान के बाहर सामान रखने से मना कर दिया गया, उन्होंने कहा कि कपाली नगर परिषद की ओर से सड़क जाम की समस्या को देखते हुए एक वेंडिंग जोन बनाया गया है,जहां पहले सड़क किनारे और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कई दुकानदार अब रोजाना अपना व्यवसाय कर रहे हैं, इसके बाद से टिओपी चौक में जाम की स्थिति काफी हद तक खत्म हो गई है,इधर बुजुर्ग दुकानदार मोहम्मद कलीम अंसारी ने नगर परिषद की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कभी पेपर, कभी नोटिस और कभी अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों को परेशान किया जाता है,उन्होंने कहा कि हम जैसे गरीब लोग मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं,आखिर जाएं तो जाएं कहां,अभियान के दौरान नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे,प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क को जाम मुक्त एवं गंदगी से निजात रखने में सहयोग करें और निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाएं,ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे,
बाइट- गोपी कृष्ण
प्रशासक कपाली नगर परिषद
बाइट- मोहम्मद अख्तर
स्थानीय दुकानदार
बाइट – मोहम्मद कलीम अंसारी
दुकानदार






