Jamshedpur भाजपा भ्रम ना फैलाए, अजीत सिंह कभी आजसू मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष रहे ही नहीं – अप्पू तिवारी

आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि भाजपा द्वारा अजीत सिंह को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अजीत सिंह कभी भी आजसू मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष रहे ही नहीं हैं, इसके बावजूद भाजपा द्वारा इस तरह का प्रचार किया जाना निंदनीय है।
अप्पू तिवारी ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष को किसी भी व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता दिलाने से पहले उसकी राजनीतिक और संगठनात्मक पृष्ठभूमि की विधिवत जांच करनी चाहिए, ताकि पार्टी और जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने आगे कहा कि आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई “अखिल झारखंड श्रमिक संघ” ही पार्टी से संबद्ध मान्यता प्राप्त मजदूर संगठन है, जो लगातार मजदूरों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। इस संगठन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह हैं और उनकी पूरी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन और मजदूर हित में कार्य कर रही है।
आजसू प्रवक्ता ने दो टूक कहा कि मजदूर संगठनों को लेकर झूठा प्रचार करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि श्रमिक आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास भी है। आजसू पार्टी इस तरह के दुष्प्रचार का विरोध करती है और आगे भी सच्चाई के साथ मजदूरों की आवाज बुलंद करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी साफ-सुथरी राजनीति और पारदर्शिता में विश्वास रखती है तथा किसी भी प्रकार के भ्रम और झूठ के खिलाफ तथ्यात्मक जवाब देती रहेगी।
— जारीकर्ता
अप्पू तिवारी
प्रवक्ता, आजसू पार्टी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई