झारखण्ड में नगर निकाय चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने बुधवार को चुनाव से संबंधित सूचना प्रकाशित कर दी हैं।
इसके साथ ही प्रदेश के शहरी इलाकों में चुनावी हलचल तेज हो गई हैं। 29 जनवरी यानी आज से राज्य के 9 नगर निगम समेत कुल 48 नगर निकायों में उम्मीदवारों के नामांकन लिए जाएंगे, नामांकन की यह प्रक्रिया 4 फरवरी तक चलेगी।
नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख 23 फरवरी तय की गई हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं पर काम तेज कर दिया गया हैं।
वहीं 23 फरवरी को ही झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटरमीडिएट की भाषा (हिंदी) विषय की परीक्षा भी पहले से निर्धारित हैं।
चुनाव और परीक्षा की तारीख एक ही दिन होने के कारण छात्रों और शिक्षकों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जैक को पूरे मामले की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।






