बारामती में विमान हादसा: उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत कई लोगों का निधन

बारामती में विमान हादसा: उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत कई लोगों का निधन

महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला।
स्व. अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि—
“अजीत दादा पवार जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और विकास के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह सदा प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई