Jamshedpur *पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने आशियाना मोड से ई.एस.आई.सी. अस्पताल जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया

*पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने आशियाना मोड से ई.एस.आई.सी. अस्पताल जाने वाली सड़क का शिलान्यास किय

 

*चकाचक होगी आशियाना मोड से ई.एस.आई.सी. अस्पताल जाने वाली सड़क, चम्पाई सोरेन ने किया शिलान्यास*

 

जमशेदपुर। आज सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक श्री चम्पाई सोरेन ने आशियाना मोड को ई.एस.आई.सी. अस्पताल से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को ई.एस.आई.सी. अस्पताल से जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण से यहां आने वाले मरीजों तथा स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी।

 

उन्होंने बताया कि एक ओर जहां पूरे राज्य में विकास योजनाएं रुकी हुई हैं, वहीं सरायकेला विधानसभा में कई ऐसी योजनाओं पर काम हुआ है, जो उनके मुख्यमंत्रित्व काल में स्वीकृत हुई थीं। इसी के तहत पिछले कुछ महीनों में आदित्यपुर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है।

 

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले, जलापूर्ति योजना हेतु पाइपलाइन बिछाने की वजह से, यह सड़क टूट गई थी, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

 

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, बबलू नाथ सोरेन, निवर्तमान पार्षद नीलपदमा विश्वास, निवर्तमान पार्षद जुली महतो, रंजीत प्रधान, परमेश्वर प्रधान, राजेंद्र गोप, बुबई शर्मा, सुभाष करूआ, विजय पारीक एवं बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई