प्रीतम पार्क में जोश जुनून के साथ मना 78वीं थल सेना दिवस……
पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम ने प्रीतम पार्क में धूमधाम से 78वीं थल सेना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रुप कैप्टन ओ पी सिंह एवं 220 यूनिट कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में नायाब सूबेदार प्रदीप सेन , नायाब सूबेदार सुभाष दास, हवलदार चंदन कुमार , नायक विनोद कुमार यादव तथा नायक नागेंद्र सिंह उपस्थित हुए। पूरा कार्यक्रम हवलदार रमेश सिंह, हवलदार बलजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, विजय शंकर पांडेय, सचिव दिनेश सिंह तथा पुर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अतिथियों के साथ थल सैनिकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर भारतीय सेना की मजबूती, तरक्की और खुशहाली की कामना की। सभी उपस्थित अतिथियों एवं थल सैनिकों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही बीते दिनों जो युद्धवीर हम सबको छोड़ कर स्वर्गलोक चल बसे हैं उनके परिवार का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारम्भ हुआ। विनायक म्यूजिकल ग्रुप के तरफ से नृत्य एवं मनोरंजन का कार्यक्रम रखा गया तथा सैनिक परिवार के बच्चों एवं मातृशक्तियों ने सुंदर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसका उपस्थित सैनिक परिवार ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह राजीव रंजन, सतनाम सिंह,अशोक श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह, अजय सिंह, हरेंदु शर्मा, विजय कुमार त्रिपाठी, काम बाबू सिंह, सूबेदार मेजर विजय शंकर पांडे, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, डॉक्टर कमल शुक्ला, बरमेश्वर पांडेय शैलेन्द्र सिंह कार्यरत सैनिक धर्मेंद्र सिंह एवं दिलीप सिंह भी सपरिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुशील कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में 300 लोग शामिल थे जिनके नास्ता, भोजन एवं सम्मान की ब्यवस्था की गई थी।







