राँची। धुर्वा के अंश और अंशिका अपहरण कांड के बाद राँची पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

राँची। धुर्वा के अंश और अंशिका अपहरण कांड के बाद राँची पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

राँची पुलिस ने राज्य भर में सक्रिय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। राँची पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 12 चोरी के बच्चों को रेस्क्यू किया है।

बच्चे बोकारो, धनबाद, चाईबासा, राँची से चोरी किये गये थे। बच्चा चोर गिरोह के 13 सदस्य राँची पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। गिरफ्तार किये गये 13 लोगों में महिला भी शामिल है।

इसके अलावा दो दर्जन बच्चा चोरों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें, कि चोरी किये गये बच्चों से भीख मांगने, पॉकेटमारी सहित कई तरह के काम कराये जाते हैं। साथ ही चोरी की बच्चियों से देह व्यापार कराये जाने का भी पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है।

इतना ही नहीं, मानव अंगों के व्यापार से भी यह मामला जुड़ा हो सकता है। फिलहाल इस एंगल पर भी पुलिस की तफ्तीश जारी है और जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के साथ ट्रैफिक एसपी सिटी एसपी सहित कई अधिकारियों के साथ गठित SIT ने यह खुलासा किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई