Jamshedpur *उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*  

*उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक, अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

————————————

 

जिला योजना समिति की कार्यकारिणी की बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त, डीटीओ समेत तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे । बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई । बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं के घटनोत्तर स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया । साथ ही जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में प्राप्त राशि से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त योजनाओं के अनुमोदन के संबंध में चर्चा किया गया ।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकता, जनहित एवं विकास की प्राथमिकताओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर समर्पित की जाए, ताकि जिला योजना निधि का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई