Jamshedpur Bjp प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्विरोध निर्वाचन से झारखंड भाजपा में होगा नई ऊर्जा का सूत्रपात : दिनेश कुमार

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्विरोध निर्वाचन से झारखंड भाजपा में होगा नई ऊर्जा का सूत्रपात : दिनेश कुमा

 

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बुधवार को राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने आदित्य साहू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

 

दिनेश कुमार ने कहा कि आदित्य साहू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।

 

इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के कार्यकर्ता अशोक सामन्ता, अंकित आनंद, धनेश्वर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी राँची पहुँचे। सभी ने आदित्य साहू के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल