India पुर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह को सामाजिक सेवा के लिए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया सम्मान

पुर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह को सामाजिक सेवा के लिए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया सम्मा

 

आज 10वें डिफेंस फोर्सेज वेटरन डे के अवसर पर राँची के केरकेट्टा ऑडिटोरियम में भारतीय थल सेना की तरफ से पूरे राज्य के पूर्व सैनिकों के लिए प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें पूरे राज्य के हर जिला से पूर्व सैनिक वीर नारी एवं विधवा शामिल हुवे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं 17 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल वी एम भुवन कृष्णन कोर कमांडर यश अहलावत उपस्थित थे। इस मौके पर गैलेंट्री अवार्डी, वीरनारी एवं राज्य के तीन पूर्व सैनिकों को सेवानिवृति के बाद निरन्तर समाज सेवा के लिए जमशेदपुर से पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह, राँची से पूर्व थल सैनिक सूबेदार मेजर मुकेश कुमार गुमला के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व वायु सैनिक सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह को रक्षा राज्य मंत्री ने सम्मानित किया। वीर नारियों में सीमा दुर्गावती एवं कनक का सम्मान हुआ। सांस्कृतिक प्रोग्राम में साहसिक डांस भांगड़ा एवं आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली के बच्चों में विकसित भारत के विभिन्न आयामों की डांस एवं प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी। आर्मी एयर फोर्स नेव्ही के सभी रिकॉर्ड से प्रातिनिधि पेंशन सबंधी समस्याओं के निदान के लिए शिविर लगाए थे। ई सी एच एस एवं कैन्टीन सेवा भी उपलब्ध रहा ताकि दुदराज से आये सैनिक इसका भी लाभ उठा सकें। चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध था।

सुशील कुमार सिंह ने यह सम्मान पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रत्येक सम्मानित सदस्य को समर्पित करते हुवे कहा कि यह सम्मान ब्यक्तिगत नही बल्कि हमारी टीम की सक्रियता का प्रतिफल है। इस प्रोग्राम जमशेदपुर से हँसराज सिंह प्रमोद कुमार दास भोला प्रसाद सिंह अशोक श्रीवास्तव गणेश राव कन्हैया कुमार शर्मा जावेद हुसैन गौरी शंकर अंजय कुमार सिंह विकास कुमार शिव कुमार शर्मा गोविंद राय लाल मोहन बनारा हल्यानी कंडीर मन्दिरा सरकार शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल