फिल्मी स्टाइल में 50 लाख की लूट, पुल पर घेरकर घटना को दिया अंजाम; आरोपी फरार

फिल्मी स्टाइल में 50 लाख की लूट, पुल पर घेरकर घटना को दिया अंजाम; आरोपी फरार
बिहार के जमुई जिले में स्थित मलयपुर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह थाने के पास ही घटना को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी पुल के पास की है। यहां शुक्रवार की रात 9 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के पास से 50 लाख रुपये से भरे बैग को लूट लिया। वहीं घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल के बट से पीड़ित के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई