राँची। आरपीएफ ने राँची रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार पार्किंग से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।

राँची। आरपीएफ ने राँची रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार पार्किंग से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।

इसके पास से आरपीएफ ने तीन यात्री टिकट और एक मोबाइल बरामद किया है। आरपीएफ ने बताया कि दलाल को तब पकड़ा गया जब वह दो यात्रियों के लिए तत्काल टिकट निकाल कर उन्हें देने जा रहा था।

यह दो टिकट उसके पास से मौके पर ही हाथ में मिल गए थे। तलाशी लेने पर एक और टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ ने शनिवार को आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया है।

राँची मंडल के निर्देश पर की गई है। बताते हैं कि नौ जनवरी को आरपीएफ कर्मी सतर्क ड्यूटी कर रहे थे।। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ दलाल तत्काल टिकट का धंधा करते हैं। यात्रियों के लिए टिकट निकाल कर उन्हें ऊंचे दाम पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाते हैं।

इस सूचना के आधार पर छापामारी करने के लिए एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट राँची और सीआईबी राँची की संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने राँची रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पीआरएस बुकिंग काउंटर में छापेमारी की।

आरपीएफ कर्मियों को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां सक्रिय दलाल भाग निकले। इसी क्रम में एक दलाल को राँची कार पार्किंग गेट के पास से दबोचा गया। पकड़‍े गए युवक का नाम मनोज कुमार महतो है। वह बोकारो जिले के चंदनक्यारी इलाके का रहने वाला है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।