इंडिया वन एयर का विमान (कारवां 208) जिसका पंजीकरण नंबर VT-KSS था, भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए उड़ान भर रहा था।

इंडिया वन एयर का विमान (कारवां 208) जिसका पंजीकरण नंबर VT-KSS था, भुवनेश्वर से राउरकेला के लिए उड़ान भर रहा था। यह दोपहर 12:27 बजे रवाना हुआ था। विमान में दो पायलट और चार यात्री सवार थे। राउरकेला पहुंचने से 8 नॉटिकल मील पहले, जलदा के पास विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की। पायलटों ने सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाई जिससे कई लोगों की जान बच गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायल पायलटों और यात्रियों को राउरकेला स्थित चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल, तीन यात्रियों का इलाज जेपी अस्पताल में और दो पायलटों के साथ एक यात्री का इलाज राउरकेला स्थित आरजीएच में चल रहा है। सभी की चिकित्सा निगरानी की जा रही है और कोई हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सभी संबंधित पक्षों को दे दी गई है। नियमों के अनुसार, एयरलाइन को आगे की कार्रवाई के लिए डीजीसीए/विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को विवरण प्रस्तुत करना होगा: उड्डयन निदेशालय

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।