जमशेदपुर :शहर के सोनारी स्थित तरुण बाल संघ हनुमान मंदिर, बरतल्ला रोड, खूटाडीह (जमशेदपुर–11) में हनुम सेवा संघ के तत्वावधान में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 8 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजन की शुरुआत 8 जनवरी को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हो चुकी है, जबकि समापन 14 जनवरी को हवन एवं भंडारा के साथ किया जाएगा।
श्री राम कथा का वाचन श्री श्री 108 श्री डॉ. देवाचार्य जी महाराज (श्री चित्रकूट धाम) द्वारा किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, कर्तव्य और जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।
हनुमत सेवा संघ की ओर से बताया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। संघ के अध्यक्ष डालिया भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष सुधीर लाल, सचिव रीतुझा (अधिवक्ता) एवं कोषाध्यक्ष संगीता देवी के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।






