Jamshedpur नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज, मानगो नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का आंदोलन तेज, मानगो नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्श

जमशेदपुर:

नगर निकाय चुनाव को लेकर पूरे झारखंड में सियासत तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के जरिए मतदान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में आंदोलन कर रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो नगर निगम कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव को टाल रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है। भाजपा नेता नीरज सिंह ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव समय पर कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।