Jamshedpur Agrico एग्रीको ट्रैफिक सिग्नल के पास युवक को जबरन उठाने की कोशिश, मारपीट में दो घायल

एग्रीको ट्रैफिक सिग्नल के पास युवक को जबरन उठाने की कोशिश, मारपीट में दो घाय

 

जमशेदपुर के एक ट्रैफिक सिग्नल के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। पूरी घटना को पास ही कार में बैठे तीन दोस्तों ने देख लिया, जो वहां मोमोज खाने आए थे।

हालात बिगड़ते देख तीनों युवकों ने बीच-बचाव किया। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर तुरंत आवाज लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए।

पुलिस के लौटते ही फिर भड़का विवाद

पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद मामला फिर से गरमा गया। पहले आए वही तीन युवक इस बार करीब 10 से 12 अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंचे और मोमोज खा रहे युवकों को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने कहा कि जिस युवक को पहले ले जाया जा रहा था, उससे उनका पुराना विवाद है और बीच-बचाव नहीं करना चाहिए था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई।

चंदन कुमार पर चापड़ से हमला

मारपीट के दौरान चंदन कुमार पर चापड़ से हमला किया गया, जिससे उसके एक हाथ में गंभीर चोट आई। इस हमले में मोमोज खा रहे युवकों में से एक अन्य युवक भी घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई