*रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुई दूसरी ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 202*
*रांची:* राजधानी में 3 और 4 जनवरी 2026 को आयोजित दूसरी ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों और न्यायिक संस्थानों से जुड़े न्यायाधीशों ने भाग लिया। खेल भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
🏸 पुरुष एकल वर्ग में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज फरहान परवेज दुबाश ने मारी बाजी
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में एचएमआई फरहान परवेज दुबाश (बॉम्बे हाईकोर्ट) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं एचएमआई बेच्चू कुरियन थॉमस (केरल हाईकोर्ट) उपविजेता रहे। तीसरे स्थान पर हिमांशु तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाईकोर्ट) रहे।
🏸 महिला एकल वर्ग में ओडिशा हाईकोर्ट की जज सावित्री राठो रहीं विजेता
महिला एकल वर्ग के फाइनल में एचएमजे सावित्री राठो (ओडिशा हाईकोर्ट) ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। एचएमजे रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट) उपविजेता रहीं, जबकि एचएमजे नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
🏆 पुरुष युगल वर्ग का खिताब भी बॉम्बे हाईकोर्ट के नाम
पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में एचएमआई फरहान परवेज दुबाश और एचएमआई सारंग वी कोटवाल (बॉम्बे हाईकोर्ट) की जोड़ी ने शानदार तालमेल के साथ जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर एचएमआई बेच्चू कुरियन थॉमस और राजा व्याराघवन वी (केरल हाईकोर्ट) की जोड़ी रही।
🏸 मिक्स्ड डबल्स में सावित्री राठो और वी. नरसिंह की जोड़ी ने मारी बाजी
मिक्स्ड डबल्स वर्ग में एचएमआई वी. नरसिंह और एचएमजे सावित्री राठो की जोड़ी ने फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। एचएमआई रवि चिरानिया और एचएमजे रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट) उपविजेता रहे, जबकि एचएमआई फरहान और एचएमजे नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट) की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
🎖️ खेल भावना और मेहमाननवाजी की रही चर्चा
समापन समारोह में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के लिए बधाई दी। आयोजन समिति ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न्यायिक अधिकारियों के बीच आपसी संवाद, स्वास्थ्य और खेल संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।
रांची में आयोजित यह चैंपियनशिप न केवल खेल के लिहाज से सफल रही, बल्कि झारखंड की मेहमाननवाजी और आयोजन क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में भी सफल रही।






