Jamshedpur Telco टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से ताबड़तोड़

टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से ताबड़तोड हमला कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी, जबकि इस हमले में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भयभीत नजर आ रहे हैं।

मृतक की पहचान मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है, जो जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खजांची मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शहीद के रूप में हुई है, जो बाबू फ्लैट के समीप का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना टेल्को थाना क्षेत्र के आजाद मार्केट में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात अपराधी अचानक वहां पहुंचे और चापड़ से हमला शुरू कर दिया। हमले में मोहम्मद सोहेल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने और अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान अपराधियों ने एक अन्य युवक पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। टेल्को थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।