Ranchi रांची में 6 से 10 जनवरी तक सभी प्रखंडों में होगा स्वास्थ्य मेला

रांची में 6 से 10 जनवरी तक सभी प्रखंडों में होगा स्वास्थ्य मेला

रांची : जिले में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी प्रखंडों में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने जानकारी दी कि यह स्वास्थ्य मेला जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आम नागरिकों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण परामर्श, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गैर-संचारी रोगों की जांच तथा दवा वितरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में भाग लें और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई