रांची के ओरमांझी थाने के मालखाने में रखे गए 200 किलो गांजा चूहे द्वारा खा जाने के मामले का खबर इ पेपर न्यूज़ पर छपने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस पर सवाल उठाए. जिसके बाद कांग्रेस की ओर से बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष किया गया है.
रांची जिले के ओरमांझी थाना के मालखाने में पुलिस की निगरानी में रखे करीब एक करोड़ के गांजा को चूहे द्वारा खाने के मामले को बाबूलाल मरांडी ने हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा कि “चूहा गांजा पिया होगा तो उसको नशा भी आया होगा.” उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत हास्यास्पद है, इसमें बड़ा लोचा है. झारखंड की पुलिस के बारे में कुछ भी कहना कठिन है. पुलिस की कार्यव्यवस्था के लिए सीएम और पुलिस के आला अधिकारी को मैंने लिखा था. अब यह देखते हैं कि इस मामले में प्राथमिकी होती है या नहीं.और सरकार इस मामले पर क्या करवाई करती है ,






