प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जेम्को गुरुद्वारा से निकाली गई प्रभात फेरी, कीर्तन से गूंजा खालसा कॉलोनी

प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जेम्को गुरुद्वारा से निकाली गई प्रभात फेरी, कीर्तन से गूंजा खालसा कॉलोनी

जमशेदपुर (29 दिसंबर 2025): दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के आगामी प्रकाश उत्सव को लेकर *शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में आज कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद भारी संख्या में संगत ने गुरु जस गायन करते हुए प्रभात फेरी निकाली ।

आज की प्रभात फेरी जेम्को गुरुद्वारा से अरदास के उपरांत प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खालसा कॉलोनी पहुंची। कड़कड़ाती ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी और भोर 3:00 बजे से ही संगत ने मधुर कीर्तन और गुरुबाणी के जरिए गुरु चरणों में हाजिरी लगाई। पूरा मार्ग ‘वाहेगुरु’ के जयकारों और गुरु जस गायन से भक्तिमय हो उठा।

*इस अवसर पर जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनेल सिंह ने कहा कि प्रकाश उत्सव को लेकर संगत में भारी उत्साह है और प्रतिदिन प्रभात फेरियों के माध्यम से गुरु जी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
इस प्रभात फेरी में मुख्य रूप से जेम्को गुरुद्वारा के प्रधान जरनेल सिंह, मनजीत सिंह, करनदीप सिंह, सरजीत सिंह, जगविंदर सिंह, गुरुचरण सिंह और गुरमुख सिंह सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। खालसा कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय निवासियों द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया और संगत के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई