रांची: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान प्रपत्र में श्रेणी ए, बी और सी नहीं जोड़ा गया तो जनजातीय उप योजना क्षेत्र में अवस्थित स्कूल और इंटर कॉलेज को अनुदान नियमावली 2015 के स्लैब का लाभ नहीं मिलेगा। बालिका विद्यालय, बालिका इंटर कॉलेज, जो जनजातीय क्षेत्र में अवस्थित है, उस इंटर कॉलेज एवं स्कूल के अनुदान काफी कम हो जाएंगे।
यह अनुदान नियमावली 2015 का उल्लंघन है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुदान प्रपत्र ऑनलाइन भरने की तिथि 5 जनवरी 2026 से विभाग द्वारा नहीं बढ़ाई गई तो कई स्कूल और इंटर कॉलेज अनुदान प्रपत्र भरने से वंचित हो जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान के लिए प्रपत्र ऑफलाइन भरे गए थे, क्योंकि विभाग द्वारा अपना नया पोर्टल बनाया जा रहा था।






