मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है.

रांची: झारखंड में शीतलहर चल रही है. तेरह जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे चला गया है. ठंड से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ गई है. साथ ही वायरल फीवर के मामले भी बढ़े हैं. एहतियात के तौर पर 31 दिसंबर तक रांची के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. हालांकि ठंड के बावजूद तमाम पर्यटक स्थल गुलजार हैं. दिन में अच्छी धूप की वजह से लोग पिकनिक का लुत्फ उठा रहे हैं.

वहीं, मौसम केंद्र ने सात जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है. इनमें रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, बोकारो और रामगढ़ जिला शामिल हैं. कई जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम रिकॉर्ड हुआ है.

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 29 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक लोहरदगा में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री पहुंच गया है. एक दिन रांची का न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री पर चला गया था, लेकिन 29 दिसंबर को रांची में पारा 7.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई