टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भयंकर आग, 2 कोच जलकर राख, 1 यात्री की मौत, जानें ताजा अपडे
Fire Breaks Out on Tata–Ernakulam Express: आंध्र प्रदेश के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच में आग लग गई है. साउथ सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोच नंबर B-1 और M-2 में आग लग गई और वे बुरी तरह डैमेज हो गए हैं. इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई है.
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भयंकर आग, 2 कोच जलकर राख, 1 यात्री की मौत, जानें ताजा अपडेट
Fire Breaks Out on Tata–Ernakulam Express: आंध्र प्रदेश के पास टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच में आग लग गई है. साउथ सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कोच नंबर B-1 और M-2 में आग लग गई और वे बुरी तरह डैमेज हो गए हैं. इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई है.
हादसे का स्थान और समय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनाकापल्ली जिले के एलामंचिली के नजदीक जहां ट्रेन नरसिंगबल्ली के पास थी तब ब्रेक में समस्या आई और आग भड़क उठी. रात का समय होने से यात्रियों को और ज्यादा परेशानी हुई, लेकिन ठंडी रात में सभी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित पहुंच गए. रेलवे पीआरओ ने बताया, “लोको पायलट ने ट्रेन तुरंत रोकी और बड़े पैमाने पर यात्रियों को निकाला गया. एक कोच पूरी तरह जल गया है.”
मौत और घायलों की जानकारी
दुर्भाग्य से इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई गई है. मृतक का नाम चंद्रशेखर सुंदर है, जो 70 साल के थे और विजयवाड़ा के रहने वाले थे. उनकी लाश बी1 कोच से मिली है. अनाकापल्ली एसपी तुहिन सिन्हा ने पुष्टि की, “आग की घटना में एक यात्री की मौत हुई है.” कोई अन्य गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन कई यात्रियों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत आई है. ट्रेन में करीब 2000 यात्री सवार थे, और सभी का सामान प्रभावित कोचों में जल गया है.
बचाव अभियान और रेलवे की कार्रवाई
जैसे ही आग की सूचना मिली, अनाकापल्ली, येलामंचिली और नक्कापल्ली से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं.उन्होंने कई घंटों तक आग पर काबू पाया. रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया. जले हुए कोचों को अलग किया गया, और ट्रेन को चार घंटे की देरी से अनाकापल्ली से आगे भेजा गया. प्रभावित यात्रियों को बाकी कोचों में शिफ्ट किया या तीन आरटीसी बसों से समरलकोटा स्टेशन पहुंचाया, जहां दो नए एसी कोच जोड़े गए हैं. गृह मंत्री वी. अनीथा ने तुरंत राहत उपायों का निर्देश दिया और रोकथाम के लिए कदम उठाने को कहा है.






