जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई फाटक के पास रविवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-

जमशेदपुर ब्रेक

जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई फाटक के पास रविवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही और भीड़ को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई