जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

=========≈=======

प्रेस रिलीज

 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर मे आयोजित हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री ज्योति सिंह मथारू जिला GPCC पर्यवेक्षक सह उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार शामिल हुए।

बैठक में जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड, पोटका प्रखण्ड, पटमदा प्रखण्ड, बोडाम प्रखण्ड, साकची प्रखण्ड, गोलमुरी प्रखण्ड, बिरसानगर प्रखण्ड, टेल्को प्रखण्ड, मानगो प्रखण्ड, कदमा-सोनारी प्रखण्ड के अन्तर्गत पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी, BLA-2 गठन का प्रगति सम्बन्धी समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मथारु ने कहा कि शेष बचे पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी, BLA-2 का चयन और गठन कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लें। इस कार्य में वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। बैठक का संचालन और अध्यक्षता संजय सिंह आजाद ने किया।

बैठक में प्रखण्ड पर्यवेक्षक खगेनचन्द्र महतो, कमलेश कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह यादव, सामंता कुमार, बिजय यादव, प्रिंस सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, प्रखण्ड प्रभारीगण में राजकिशोर यादव, राजेश चौधरी, अंसार खान, राजकिशोर प्रसाद, राजा सिंह राजपूत, अपर्णा गुहा, सुनील प्रसाद, ज्योति मिश्रा, प्रखण्ड अध्यक्ष में अतुल गुप्ता, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, बिजय पाण्डेय, इरसाद हैदर, मण्डल अध्यक्ष में विनोद यादव, रुबी ठाकुर, मुन्ना मिश्रा, सुनीता ओझा, कांग्रेस नेता में रंजीत सिंह, रजनीश सिंह, अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र

शर्मी, शिल्पी चक्रवर्ती, सानिया दीप, सुरेन्द्र सिंह, मो. नौशाद, सलीम खान, अशोक सिंह क्रांतिकारी, इंदु देवी, चन्द्रवती पाल, लक्की शर्मा, हरे कृष्ण लोहार, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

भवदीय

संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई