गदरा में आनंद मार्ग आश्रम को जमीन दान देने वाले रामप्रताप सिंह का निधन

गदरा में आनंद मार्ग आश्रम को जमीन दान देने वाले रामप्रताप सिंह का निध

जमशेदपुर :

88 वर्षीय वरिष्ठ आनंद मार्गी रामप्रताप सिंह का निधन अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण आज टेल्को अस्पताल में हो गया ।वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे वे गदरा में परिवार के साथ रहते थे लगभग 88 वर्ष के थे , आनंद मार्ग के अध्यात्मिक दर्शन से प्रभावित होकर आनंद मार्ग में उन्होंने आचार्य चंद्रदेव जी से आनंद मार्ग आध्यात्मिक साधना पद्धति की दीक्षा ली थी । आनंद मार्ग के स्थापना काल से ही जुड़े हुए थे गदरा में आनंद मार्ग जागृति के लिए जमीन दान में दिए थे आज इन्हीं के त्याग के चलते गदरा में आनंद मार्ग का आश्रम है जिसमें विभिन्न तरह के आध्यात्मिक एवं सेवा मूलक कार्य चलाए जाते हैं। सोमवार 29 दिसंबर को सुबह 9 बजे आनंदमार्ग पद्धति से दाह संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर होगा होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई