पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नमन 

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने किया नमन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर एग्रीको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विधायक पूर्णिमा साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी को सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बताते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अटल इरादों का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की विचारधारा और उनके आदर्श आज भी देश और समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई