झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मानगो नगर समिति की ओर से आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को वीर शहीद निर्मल महतो जी की 75वीं जन्म जयंती सादगीपूर् ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मानगो रोड नंबर-12, जवाहर नगर स्थित मदीना मस्जिद के समीप झामुमो पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्री फतेह चंद्र टुडू ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झारखंडवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल दा के संघर्ष और विचार आज भी मार्गदर्शक हैं, और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए गरीब, गुरबा, आदिवासी, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर तथा शोषित-पीड़ित आम जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष को निरंतर जारी रखना होगा।
वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में निर्मल महतो जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान से ही राज्य के निर्माण की राह प्रशस्त हुई और आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
शेख बदरुद्दीन, फैयाज खान, प्रभात सिंह, शेख अजरूद्दीन, बाबू भाई,
शब्बीर खान, बबलू अख्तर, संजू कुटिया, रंजीत देव, बकर हुसैन,
मो. सहबुद्दीन, शौरव मलिक, डेनियल कंदिर, शेख जियाउर हक सहित
कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।





