प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव में युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले युवाओं के साथ वर्चुअली बातचीत की और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और देश के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया.
पीएम मोदी ने युवाओं की स्वस्थ लाइफस्टाइल की तारीफ की और उन्हें अपने लक्ष्य पाने के लिए अनुशासन, मेहनती और खुद आत्मविश्वासी बनने की सलाह दी. दरांग-उदलगुरी लोकसभा क्षेत्र में सांसद दिलीप साकिया द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाली युवा एथलीट शांति कुमारी से बातचीत करते हुए, पीएम मोदी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें रेगुलर कबड्डी प्रैक्टिस करने के लिए प्रोत्साहित किया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई