प्रेस विज्ञप्ति
उप नगर आयुक्त के निर्देशानुसार पी एंड एम मॉल के सामने नो पार्किंग ज़ोन घोषित, वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित
उप नगर आयुक्त के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पी एंड एम मॉल के सामने के क्षेत्र को ‘नो पार्किंग ज़ोन’ घोषित किया गया है।
इस क्षेत्र में अनधिकृत एवं अनियंत्रित वाहनों की पार्किंग के कारण बार-बार यातायात बाधित हो रहा था। इस समस्या के समाधान हेतु यह निर्णय लिया गया है।
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पी एंड एम मॉल के पार्किंग गेट के बगल में एक नया वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित किया गया है, जहाँ वाहन सुरक्षित रूप से पार्क किए जा सकेंगे।
उप नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की एक टीम को उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन/प्रवर्तन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नो पार्किंग ज़ोन में वाहन खड़े पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े करें।





