*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान का किया उद्घाटन
*रांची :* मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया। यह संस्थान विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगा।
उद्घाटन समारोह में चानहो प्रखंड के JMM अध्यक्ष मकबूल अहमद आज़ाद, सचिव पुनीत कुजूर, उपाध्यक्ष रमीज राजा, इमरान अंसारी एवं सूर्या मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब झारखंड के छात्र भी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेकर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकेंगे। राज्य सरकार बच्चों की प्रतिभा को पहचानने, संवारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि इस कोचिंग संस्थान में कुल 300 छात्रों को JEE एवं NEET की तैयारी कराई जाएगी।
10वीं उत्तीर्ण छात्रों को दो वर्ष की कोचिंग
12वीं उत्तीर्ण छात्रों को एक वर्ष की कोचिंग
प्रदान की जाएगी।
राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर मोशन एजुकेशन संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 138 छात्राओं और 162 छात्रों का चयन निःशुल्क कोचिंग के लिए किया गया है।
मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,
“आप मेहनत कीजिए, आपकी सफलता ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगी। सरकार आने वाली पीढ़ी के साथ खड़ी है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में UPSC, JPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी इसी तरह के कोचिंग सेंटर शुरू करने की योजना है।






