*राँची।* जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ओला कैब ड्राइवर को लूटने के इरादे से दो युवकों द्वारा लगभग 2 घंटे तक पूरे शहर में घुमाने और उनसे 34 हजार रुपये जबरन वसूली का मामला सामने आया है।
रविवार को 10.45 बजे लोअर बाजार थाना क्षेत्र के करबला टैंक रोड से फरहान अंसारी और मो साहब नामक दो युवकों ने एक ओला कैब बुक की, कैब में सवार होने के बाद, दोनों युवकों ने ड्राइवर को लगभग दो घंटे तक पूरे राँची शहर में घुमाया और उन्हें लूटने की कोशिश की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा पिस्तौल के साथ भागने में सफल रहा जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। तलाशी के दौरान फरहान अंसारी के पास से एक मोबाइल फोन और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद हुई है।






