*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान का किया उद्घाटन*

*आदिवासी बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम*

 

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान का किया उद्घाटन*

*रांची।*

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया। यह संस्थान आदिवासी और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब झारखंड के बच्चे भी देश के शीर्ष संस्थानों में प्रवेश लेकर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की प्रतिभा को तराशने और उन्हें अवसर देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस संस्थान में कुल 300 युवाओं को JEE और NEET परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

10वीं उत्तीर्ण छात्रों को दो वर्ष की कोचिंग

12वीं उत्तीर्ण छात्रों को एक वर्ष की कोचिंग

प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर मोशन एजुकेशन संस्था बच्चों को प्रशिक्षण देगी। पहले चरण में 138 बच्चियों और 162 बच्चों का चयन निःशुल्क कोचिंग के लिए किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप मेहनत कीजिए, आपकी सफलता ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगी। सरकार आने वाली पीढ़ी के साथ खड़ी है और बच्चों के उज्जवल भविष्य को दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार की योजना है कि आगे चलकर UPSC, JPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी इसी प्रकार के कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई