*सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों पर हाईकोर्ट गंभीर, 11 फरवरी को होगी अगली सुनवा
*रांची।* झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सांसदों और विधायकों (MP-MLA) के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। सोमवार को न्यायमूर्ति रंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई को मौखिक रूप से निर्देश दिया कि एमपी-एमएलए से संबंधित आपराधिक मामलों का निपटारा यथाशीघ्र किया जाए। अदालत ने टिप्पणी की कि ट्रायल में देरी से गवाहों पर असर पड़ता है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है।
राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वर्तमान में एमपी-एमएलए से जुड़े दो प्रमुख आपराधिक मामले लंबित हैं। वहीं, सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई। अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी के लिए निर्धारित की है।






