भाजपा बारीडीह मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार अभिषेक का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, व्यक्त की शुभकामनाएं

भाजपा बारीडीह मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार अभिषेक का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, व्यक्त की शुभकामनाए

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा बारीडीह मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार अभिषेक के सम्मान में बागुनहातु में महिला मोर्चा की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रमिला साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

अभिनंदन के दौरान कुमार अभिषेक ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर मजबूती से तैयार करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

इस अवसर पर मुक्ता नामता, मिनी सिंह, आरती यादव, सरस्वती साहू, हीरा देवी, मधु शर्मा, कमला देवी, सबिता देवी समेत महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई